फर्रुखाबाद। हल्की से बारिश में आए फाल्टों से दो उपकेंद्र ठप हो गए। इससे 50 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। 20 मोहल्लों की बिजली चार घंटे बाद चालू हो गई, लेकिन 30 मोहल्लों की बिजली देर रात तक गुल रही। जसमई उपकेंद्र के जेई ने मोबाइल बंद कर लिया। इससे उपभोक्ता जेई से संपर्क न होने से परेशान हुए।
कुटरा विद्युत उपकेंद्र से 20 और जसमई विद्युत उपकेंद्र से 30 मोहल्लों को बिजली दी जाती है। शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश में आए फाल्ट से कुटरा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। जसमई विद्युत उपकेंद्र की वीसीबी में कुछ तार जल गए। इससे दोनों उपकेंद्र ठप होने से 50 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। कुटरा उपकेंद्र चार घंटे बाद चालू होने से 20 मोहल्लों की बिजली चालू हो गई, लेकिन जसमई विद्युत उपकेंद्र देर रात तक बंद रहा।
दिन भर बिजली न आने पर उपभोक्ताओं ने जेई हरिओम को मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, उनको सरकारी नंबर बंद होने से उपभोक्ताओं को बिजली कब तक आएगी, इसकी जानकारी न होने से परेशान रहे। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि मशीन में कुछ खराबी आई थी, जिसको ठीक कराया जा रहा है। मोबाइल किस कारण बंद किया, इसकी जानकारी जेई से की जाएगी।
कार की टक्कर से पोल टूटा, बिजली गुल
शमसाबाद। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र केक हरसिंहपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन का गांव नगला नान के पास पोल लगा है। शनिवार को कार की टक्कर से पोल टूट गया। इसकी जानकारी उपकेंद्र पर देकर बिजली बंद कराई गई। लाइनमैन मौके पर पहुंचे और टूटे पोल को किनारे किया। पोल टूटने से 20 गांवों की बिजली बंद हो गई है।
50 गांवों की बिजली गुल होने से लोग परेशान
कंपिल। सिवारा विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33केवी लाइन में शुक्रवार सुबह फाल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र ठप हो गया। शनिवार शाम तक बिजली नहीं आई। इससे उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों के लोग परेशान रहे। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर संपर्क किया तो पहले उन्हें बताया गया कि लुधइया विद्युत उपकेंद्र से समस्या है। इसके बाद कर्मचारियों ने फोन रिसीव नहीं किया।