फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बोलेरो पलटने से बराती की मौत, चालक समेत छह घायल

Wed, 14 Jun 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को रेफर कर दिया गया। एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चालक को आगरा ले जाया गया है।
विज्ञापन

एटा जिले के जैथरा थाने के गांव नखतपुुर निवासी नेत्रपाल के पुत्र दिनेश कुमार की सोमवार रात बरात नवाबगंज के धूरीहार आ रही थी। गांव के ही कल्लन का पुत्र दिनेश (30) व कमलेश (29), अनूप (27), ओमवीर (38), यशवीर (30) व अनिल (28) बरात में शामिल होने आ रहे थे। बोलेरो पड़ोसी गांव मानिकपुर निवासी शनि (30) चला रहा था। देर रात मेरापुर क्षेत्र के अचरा चौकी से कुछ दूरी पर कार का अगला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में पलट गई।
पुलिस ने कार सवार छह बरातियों और चालक को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वहां से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने का हवाला देकर सभी घायलों को रेफर कर दिया। रास्ते में घायल अनूप ने दम तोड़ दिया। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। उसके पांच साल का बेटा कार्तिकेय है। पत्नी गीता, मां गुड्डी का रो-रो कर बुरा हाल है। अनूप माता-पिता की इकलौती संतान था। वह जानवरों का इलाज करने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें