फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बाराती घायल, बस में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बृहस्पतिवार रात खुदागंज गांव में बारात चढ़ने के दौरान एक हादसा हुआ। कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस ने मुख्य मार्ग पर बाराती आशीष (20) को टक्कर मार दी। हादसे में आशीष घायल हो गया। इसके बाद बारातियों ने कार से बस का पीछा किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन तिराहे पर बस रोककर उसमें तोड़फोड़ की। चालक ने थाने के सामने बस रोकी और अंदर भाग गया। बारातियों की भीड़ ने बस को घेर लिया और हंगामा करने लगी। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन बारातियों को हिरासत में लिया। घायल आशीष को फतेहगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें