फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बार एसोसिएशन का चुनाव कल, तैयारियां पूरी

Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन का चुनाव कल होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सार्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) कार्ड व प्रमाणपत्र धारक वकील ही मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गठित एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में सदस्य राजकुमार सिंह राठौर, सरदार सूर्य प्रताप सिंह, प्रभुदयाल सहित अन्य वकीलों ने शनिवार को सभागार में बैठक की। इसमें बताया कि सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। सभी मतदाता सीओपी कार्ड व प्रमाणपत्र या बार काउंसिल द्वारा नेट से जारी प्रतिलिपि साथ लेकर मतदान करने आए। उसको देखने के बाद ही मतदान में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी प्रमाणपत्र पर मतदान नहीं करने दिया जाएगा। संयुक्त सचिव पद पर एक पद महिला के लिए आरक्षित है। उस पर मतदान करना है। संयुक्त सचिव पुरुष वर्ग में दो पद हैं। इसमें चार प्रत्याशी मैदान में है। दो पदों पर मतदान करना है। कार्यकारिणी कनिष्ठ वर्ग में पुरुष वर्ग के चार पद पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। उसमें चार पदों के लिए मतदान करना है। यह जानकारी सहायक मीडिया प्रभारी राजीव बाजपेई ने दी।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान के दिन सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए है। एसपी विकास कुमार ने एक सीओ की अगुवाई में इंस्पेक्टर, दरोगा, दीवान आदि पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। खुफिया पुलिस के जवान भी सादे कपड़ाें में तैनात रहेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें