फर्रुखाबाद। डीजीपी के निर्देश के बाद जनपद में जन्माष्टमी के पर्व को शालीनता से मनाए जाने के निर्देश जारी हुए हैं। जन्माष्टमी के पर्व को मनाने के लिए किसी भी प्रकार का चंदा लेना या अशोभनीय नृत्य करवाना प्रतिबंधित किया गया है।आदेश में कहा गया है कि यह पर्व शालीनता और भाईचारे के माहौल में संपन्न होना चाहिए। डीजीपी ने जारी आदेश में कहा कि जन्माष्टमी से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किसी से भी चंदा (दान) नहीं लिया जाए। (संवाद)