फर्रुखाबाद। एसपी ने लापरवाही बरतने पर बजरिया चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। दो चौकी इंचार्ज सहित 17 दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया है।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बजरिया चौकी इंचार्ज उदय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी भोजपुर पर तैनात किरन पाल नागर को कोतवाली फतेहगढ़, थाना राजेपुर में तैनात दरोगा सुनील सिसौदिया को चौकी भोजपुर का इंचार्ज बनाया है। चौकी इंचार्ज चिलसरा लक्ष्मन सिंह को चौकी इंचार्ज बजरिया बना दिया।
पुलिस लाइन से दरोगा अवधेश कुमार को चिलसरा चौकी पर तैनाती के आदेश दिए हैं। पुलिस लाइन से दरोगा आशुतोष कुमार को थाना राजेपुर, वीरेंद्र सिंह को महिला थाना, स्वयं प्रकाश को कोतवाली फर्रुखाबाद, राधेश्याम को न्यायिक सम्मन सेल, नीलेश कुमार, बृजराज भूषण को थाना शमसाबाद, संजीव कुमार को थाना कमालगंज, प्रेमपाल सिंह को थाना कंपिल, सूरज कुमार को थाना अमृतपुर, मान सिंह को थाना मऊदरवाजा, राजबहादुर सिंह को कोतवाली मोहम्मदाबाद, कन्हैयालाल को थाना जहानगंज, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र हर्षमुखी को थाना कादरीगेट स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं।