फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: ट्रैक्टर पलटने से दबकर बदायूं के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। ट्रैक्टर पलटने से दबकर बदायूं के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंच गए। युवक की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं थाना कादरचौक निवासी ग्रीश चंद्र यादव का 25 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार शुक्रवार की दोपहर गाय के लिए मटर के छिलके लेने ट्रैक्टर से फर्रुखाबाद सब्जी मंडी आ रहा था। कंपिल-अटैना मार्ग पर गांव राईपुर चिनहटपुर के पास पहुंचा तो सामने कुत्ता आ गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर में ब्रेक लगाने पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। अशीष ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आस-पास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर सीधा करवाया। तलाशी में उसके पास कोई आईडी नहीं मिली। जेब में मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ग्रीश चंद्र व चाचा राकेश दहाड़े मारकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले पुत्र की शादी हुई थी। बहू पूजा पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें