फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चाची-भतीजों को टकोरा मारा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रास्ते से निकलने के लिए हुए विवाद में चाची-भतीजों को टकोरा व लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आंतर निवासी सुशीला देवी पुत्रियों के साथ गुरुवार को खेत में आलू खोदने के लिए जा रही थीं। परिवार के हरवीर उर्फ गोवर्धन ने रास्ते से निकलने को लेकर गालीगलौज की। विरोध करने पर हरवीर, मनोज, सुदामा, सनोज, संगीता ने सुशीला देवी व उनकी पुत्रियों के साथ मारपीट कर दी। सुशीला ने यूपी 112 पर सूचना दी। जानकारी होने पर हरवीर सहित पांचों लोग लाठी-डंडे व टकोरा लेकर आए और उसके सिर पर प्रहार कर दिया। बचाने आए भतीजे विपिन व रामू के भी टकोरा मार दिया।
शोर सुनकर गांव के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने सुशीला व भतीजे विपिन, रामू का लोहिया अस्पताल में उपचार करवाया। सुशीला की तहरीर पर हरवीर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें