फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फार्मासिस्ट के आवास से पकड़ी दवाओं की जांच दबाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फार्मासिस्ट के आवास पर बड़ी मात्रा में पकड़ी गईं सरकारी दवाएं सील होने के एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जांच दबाने व लीपा-पोती करने के लिए सीएमओ ने कमेटी में प्रशासनिक अधिकारी शामिल नहीं किया जबकि एसडीएम ने ही आवास पर दवाएं पकड़कर सील कराई थीं।

शमसाबाद सीएचसी का जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने 13 जुलाई को निरीक्षण किया था। दवाओं की कालाबाजारी की शिकायत पर डीएम ने फार्मासिस्ट विजय यादव के आवास की एसडीएम कायमगंज यदुवंश कुमार से जांच कराई तो वहां अनाधिकृत रूप से बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं रखी मिली थीं। एसडीएम ने दवाएं सील कराने के बाद सीएमओ कार्यालय में रखवा दी गईं। डीएम ने सीएमओ को फार्मासिस्ट के खिलाफ वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद फार्मासिस्ट को बचाने का प्रयास शुरू हो गया। सीएमओ ने एसीएमओ डॉ.यूसी वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर, डॉ.दीपक कटारिया व चीफ फार्मासिस्ट दिनेश वर्मा की कमेटी बनाकर जांच कराई। इस कमेटी में एसडीएम को दरकिनार कर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी शामिल नहीं किया गया। हालांकि कमेटी ने भी जांच के दौरान फार्मासिस्ट के आवास पर बड़ी मात्रा में दवाई रखने, कोल्ड चेन से निकालकर 15 वायल एआरवी आवास पर रखना, वेइंग मशीन मिलने सहित कई सवाल उठाए जबकि एआरवी का अस्पताल में स्टॉक निल था।
विज्ञापन

इससे साफ है कि रिकार्ड में आंकड़ेबाजी कर सरकारी दवाएं अवैध रूप से बेची जा रही थीं। जांच कमेटी के सदस्य डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर ने बताया कि जांच में अनियमितता मिली है। सोमवार को जांच रिपोर्ट सीएमओ सौंप देंगे। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें