फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला के कुंडल लूटने की कोशिश, दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। साढ़ू के यहां जन्मदिन की दावत खाकर लौट रहे मोपेड सवार महिला के कानों से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने से मोपेड सड़क पर गिर गई। इससे दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज के गांव सिरौली निवासी सुभाष अपनी पत्नी रिंकी के साथ जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव करपिया निवासी साढ़ू अजय के घर से जन्मदिन की दावत खाकर मोपेड से लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के अलावलपुर गांव की मोड़ के पास मोपेड जैसे ही पहुंची कि पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने रिंकी के कुंडल पर झपट्टा मारा। रिंकी चौकन्नी थी लिहाजा उसने तुरंत ही हाथ पकड़ने की कोशिश की। इससे मोपेड का संतुलन बिगड़ गया। मोपेड सहित सभी सड़क पर जा गिरे। बदमाश बाइक लेकर भाग गए। मोपेड गिरने से सुभाष, पत्नी रिंकी एवं पुत्र विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर करीब आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश बाइक लेकर मोहम्मदाबाद की ओर भागे थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें