फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमानत पर छूटे पिता-पुत्र को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। पूर्व प्रधान की हत्या में जमानत पर छूटे पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। पुलिस की देखकर असलहा लहरा रहे लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागढ़ में कुछ माह पहले खेत में पानी को लेकर पूर्व प्रधान रक्षपाल शाक्य व गांव के पप्पू व सदानंद में विवाद के दौरान मारपीट हो गई थी। घायल पूर्व प्रधान रक्षपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पूर्व प्रधान के परिजनों ने सदानंद, पप्पू, पवन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चार दिन पहले सदानंद व पप्पू की जमानत हो गई। होली के दिन सदानंद व पप्पू घर में मौजूद थे। उसी दौरान पूर्व प्रधान के परिजन असलहे लेकर पप्पू के दरवाजे पर पहुंच गए। पप्पू घर के बाहर असलहा लिए लोगों को देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर असलहा लिए लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने तलाश में दबिश मारी लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि जमानत पर छूटे पिता पुत्र पर हमले के प्रयास की सूचना पर पुलिस ने दबिश मारी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें