फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष को कार से कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मतगणना के दिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष को प्रधान व उसके दो साथियों ने कार से कुचलने का प्रयास किया। लात-घूसों से मारपीट कर जातिसूचक गाली गलौज कर अपमानित किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्रधान सहित तीन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि पुलिस ने घटना के बाद प्रधान को पकड़ लिया था। शांतिभंग में चालान कर मामले को रफा-दफा कर दिया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काली तलैया नेकपुर कला निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया चार जून की शाम लगभग चार बजे गांव लखमीपुर की ओर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर भाजपा नेता किसी काम के लिए रुके। उसी दौरान गांव राजा नगला के हिस्ट्रीशीटर प्रधान हनी यादव ने कार से भाजपा नेता को कुचलने का प्रयास किया। ऐसे में भाजपा नेता खेत में गिर गए। प्रधान हनी यादव व उसके दो साथी कार से उतरे।
भाजपा नेता की लात-घूसों से पिटाई कर जातिसूचक गाली गलौज की। शोर सुनकर देव कठेरिया व महावीर सिंह राजपूत ने बीच बचाव किया। प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान हनी यादव को पकड़ लिया। उसका पांच जून को शांतिभंग में चालान कर मामले को रफादफा कर दिया था।
विज्ञापन

वीरेंद्र कठेरिया ने इस मामले में एसपी विकास कुमार से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्रधान हनी सहित तीन के खिलाफ जानलेवा हमला व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें