फर्रुखाबाद। रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और सरिया के प्रहार से तीन लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी आशीष पाल सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे घर पर थे। इसी समय रंजिश को लेकर मोहल्ले के ही छोटा उर्फ अवनीश, सुनील, सुधीर, आशा और महेश यादव लाठी-डंडों व सरिया लेकर घर में घुसे और मारपीट करने लगे।
इसमें आशीष पाल, अमित पाल और मुकेश पाल लहूलुहान हो गए।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही नखास चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
आशीष की तहरीर पर महिला समेत पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।