फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेस्टोरेंट मालिक व कर्मियों पर हमला, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेस्टोरेंट कर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत करने पर दबंगों ने मालिक पर हमला कर दिया। इसमें कर्मचारी और मालिक को काफी चोटें आईं। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ काेतवाली के अंबेडकर कालोनी निवासी गौरव यादव रेस्टोरेंट चलाते हैं। शुक्रवार देर रात उनकी कर्मचारी साधना, प्रेम, गोपाल व सौरभ ड्यूटी करके घर जा रहे थे। नेकपुर में आशू यादव उर्फ आशीष यादव व अंकित यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। गौरव कर्मचारियों को संग लेकर दबंगों के घर शिकायत करने गए, तो घर पर श्याम सिंह उर्फ छुन्ना यादव, उनकी पत्नी व बेटी भी गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडे लेकर हमला बोल दिया। इससे रोस्टोरेंट मालिक और कर्मियों को काफी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बमुश्किल बताया। गौरव ने आशू यादव उर्फ आशीष यादव, अंकित यादव, श्याम सिंह उ्रर्फ छुन्ना यादव, छुन्ना की पत्नी व बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें