फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद, फिर भी नहीं लिखी प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-7 नवाब न्यामत खां मोहल्ले में घर से खींचकर मारपीट करते सीसीटीवी फुटेज। स्रोत: पीड़ित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी गिरजेश तिवारी की पत्नी पूनम ने डीएम व एसपी से शिकायत की। कहा कि 22 जुलाई की रात 10 बजे रस्तोगी मोहल्ले का एक आरोपी कुछ पड़ोसियों को लेकर उनके दरवाजे पर आ गया। उन्होंने बातचीत के बहाने बुलाया। जैसे ही वह गईं, उन्हें दरवाजे से खींच कर गली में पीटा गया। चीख पुकार सुनकर जब पति और बच्चे बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुत्री को भी घर से खींचकर पीटा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जबकि घर से खींचकर गली में मारपीट करने का फुटेज उनके सीसीटीवी कैमरे में है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गहलौत ने बताया कि उन्हें थाने बुलाया, मगर तहरीर नहीं दी। पूरा सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखा रही हैं। एसपी के यहां से शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें