फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में गुरुवार से बीएस फोर वाहनों के पंजीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि कार्यालय में कोई लिपिक नहीं आया।
आरआई जीवन कुमार ने बताया कि 30 मार्च तक बिके वाहनों का पंजीकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को 62 वाहनों का पंजीकरण किया गया है।
एआरटीओ संजय झा ने बताया कि आरआई वाहनों का पंजीकरण करा रहे हैं। लिपिक घरों से ही ऑनलाइन फाइल अनुमोदन के लिए आरआई के पास भेजते रहेंगे।