प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिमसेपुर में मरीज देखते डॉ. राजीव कुमार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेलों में कई डॉक्टर नहीं पहुंचे। इस पर फार्मासिस्टों ने मरीज देखे। कई पीएचसी पर मरीजों की संख्या कम रही। एलटी न होने से मरीजों की जांच भी नहीं हो सकी।
जिले में शहर की चार और ग्रामीण क्षेत्र की 28 पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले लगे। नगरीय पीएचसी में तो व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी पुराना ढर्रा है।
नगरीय पीएचसी साहब गंज में आए 19 मरीजों को डॉ. अंजुला गोस्वामी ने देखकर दवाएं दिलाई। पीएचसी भोलेपुर में डॉ. श्वेता सिंह ने 18 मरीज देखे। एलटी विनय कुमार ने नौ मरीजों की जांच की। तीन मरीजों की शुगर बढ़ी मिली। फार्मासिस्ट अखिलेश ने दवाएं वितरित की।
बढ़पुुर ब्लाक के एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमन्ना गुलजार बाग की हालत नहीं सुधर रही है। यहां आरोग्य मेले के लिए तैनात डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता कभी आते ही नहीं हैं। पिछले रविवार को डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ ने वेतन रोका था। इस बार भी वह नहीं पहुंचे।
आरोग्य मेले में खांसी-बुखार और दस्त के ज्यादा मरीज आए। डायरिया से पीड़ित बच्चे भी पहुंच रहे हैं। फार्मासिस्ट संजीव शाक्य मरीजों को देखकर दवाई देते रहे। 55 मरीजों का उपचार किया गया। एलटी अंकित कुमार के अनुपस्थित होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। सीएचओ शालिनी कटियार, एएनएम मौजूद रहीं