फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती : खेल दक्षता में युवाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। स्पोर्ट्स कोटे से सेना भर्ती में खिलाड़ियों ने अपनी खेल दक्षता दिखाई। विभिन्न टीमाें में बंटे युवाओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। हालांकि परीक्षा में प्रतिभाग करने पहुंचे 84 खिलाड़ियों में से महज 18 ही सफल हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर की रिलेशपनशिप भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती के दौरान युवाओं ने दमखम दिखाया। विभिन्न खेलों में महारथ हासिल किए पीटीआई स्टॉफ ने युवाओं की खेल प्रतिभा परखी। तैराकी, मुक्केबाजी, भारत्तोलन, वस्केटबाल, कबड्डी आदि खेलों में युवाओंने जोर दिखाया। कबड्डी और वालीबाल के मैच में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने भी अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाया।
भर्ती अधिकारी की देखरेख में हुई दक्षता परीक्षा में 28 युवाओं ने चयन प्रक्रिया पूरी की। निर्णायकों ने 18 को सफल घोषित कर उनका चयन कर लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को अग्निवीर एडम सहायक के पद पर सभी जातियों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को 12 कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। अंग्रेजी और गणित विषय में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी हैं। भर्ती में सफल होने वाली अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 10 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें