फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म, मायूस लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीएचसी में दो दिन से एंटी रैबीज इंजेक्शन न मिलने से मरीजों के हाथ निराशा लग रही है। इंजेक्शन आने की उम्मीद लेकर मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी में आने वाले मरीजों को कुत्ता, बिल्ली, बंदर काटे से मुफ्त में इंजेक्शन लगाया जाता है। यहां रोजाना 50 से 55 मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं। इन दिनों एंटी रैबीज की कमी चल रही है। किसी तरह व्यवस्था बनाकर काम चलाया जा रहा है। दो दिन पहले खपत बढ़ने से इंजेक्शन खत्म हो गए। शुक्रवार को काफी मरीज पहुंचे। इंजेक्शन न होने से काफी मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी रजत अग्रवाल ने बताया कि उन्हें बिल्ली ने काट लिया। अस्पताल में इंजेक्शन मिला नहीं, बाहर से खरीदने में काफी महंगा पड़ता है। अब एंटी रैबीज आने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


गांव गंडुआ निवासी जोगराज के सात वर्षीय पुत्र आयुष को कुत्ते ने काट लिया। पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल से आश्वासन दिया गया। बाजार में इंजेक्शन 350 का मिलता है। इससे तो इंतजार ही बेहतर है।
विज्ञापन


चीफ फार्मासिस्ट रोहित कुमार ने बताया कि दो दिन से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। डिमांड भेज दी गई है। जल्द आने की उम्मीद है। जब आएगी तो मरीजों को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें