फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीएम ने अन्ना गौवंश को पकड़कर गौशाला भेजने के दिए आदेश

विज्ञापन
शहर कोतवाली में शिकायतें सुनते इंस्पेक्टर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाधान दिवस पर राजेपुर पहुंचे डीएम संजय कुमार सिंह ने अन्ना गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला में भेजने के आदेेश दिए। तीन फरियादियों की समस्या का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी व एसपी अशोक कुमार मीणा ने राजेपुर व फतेहगढ़ कोतवाली में फरियादियों की सुनवाई की। राजेपुर विकास खंड के गांव कुबेरपुर निवासी विजय सोमवंशी ने गांव के दबंग लोगों पर आरोप लगाया कि वह सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहे है। गांव गौटिया निवासी सर्वेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी आलू की फसल दबंगों ने जोत डाली है। गांव कमालउद्दीनपुर निवासी राजेश ने पड़ोसियों के चक रोड जोतने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
डीएम ने तीनों फरियादियों की समस्या का एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि अन्ना गोवंश को पकड़कर गोशाला में भेजने का काम सख्ती से किया जाए। इस दौरान एसडीएम पदम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ में पहुंचे अधिकारियों से गांव याकूतगंज के मजरा पकरा निवासी सचिन कुमार ने उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वह कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके है। डीएम ने इस मामले में राजस्व कर्मियों को पैमाइश कर कार्रवाई करने के आदेेश दिए। मोहल्ला नवदिया निवासी अभय कुमार ने दिए गए प्रार्थना पत्र बताया कि उनकी मां मिथलेश के नाम दर्ज भूमि पर दबंग ने कब्जा कर रखा है।
भोलेपुर बेवर रोड निवासी अफरोज ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दस वर्ष से पति व बच्चों के साथ जयपुर में रह रही है। शनिवार को वापस आई तो पता चला जेठ ने मकान पर कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर वह मारपीट पर अमादा हो गया। एसपी ने इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए।
मऊदरवाजा थाने में इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं। मोहम्मदाबाद के साहिबाबाद निवासी रवि सिंह का टिमरुआ गांव में एक प्लाट है। उस पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। वह सात बार डीएम, एसपी और थाना समाधान दिवस में शिकायत कर चुके, मगर कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका। नीवलपुर के रामचंद्र ने एसडीएम से जीन की पैमाइश कराने का आदेश कराया था।
छह माह बीतने के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल पैमाइश नहीं कर रहे। पीड़ितों ने समस्या समाधान की मांग की। कुल 10 में से छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने समस्याएं सुनीं। पांच में से एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
कायमगंज कोतवाली समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक जे पी पाल ने समस्याएं सुनी। गांव च्योलारा निवासी रतीराम ने कहा गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा किए हैं। गांव अताईपुर निवासी नन्हीं देवी ने कहा उनकी जमीन गांव नगला बसोला में है कुछ विरोधियों ने उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल को उजाड़कर चकरोड डलवा दिया है। गांव पितौरा निवासी आरिफ खां ने कहा कि वे अपनी भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसमें पड़ोसी व्यवधान डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें