फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सास व देवर की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने जहर पीया

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सास व देवर की पिटाई से क्षुब्ध दिव्यांग महिला ने जहर पी लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गंधिया निवासी मिथलेश व पति बालमुकुंद के बीच कहासुनी हो गई। सास ने बहू के सिर में हंसिया मार दी। मंगलवार सुबह देवर से विवाद हो गया। देवर ने उसकी पिटाई कर दी। इससे परेशान होकर मिथलेश ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर बदायूं जनपद से मिथलेश के पिता ओमकार सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को ससुरालीजन अक्सर मारते पीटते हैं। महिला की हालत खराब होने के कारण लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें