फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अभद्रता, गालीगलौज से खफा भाकियू नेत्री जमीन पर लेटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती भाकियू नेत्री के परिजनों का स्टाफ से विवाद हो गया। नाराज नेत्री इमरजेंसी गेट के बाहर जमीन पर लेट गईं। सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला निरालानगर निवासी भाकियू नेत्री रजनी तिवारी को रविवार शाम दबंगों ने पीट दिया था। उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उन्हें देखने राजेपुर निवासी भाकियू महिला जिला सचिव विमला राजपूत पहुंचीं। उसी समय कुछ कर्मचारी वार्ड में आए। विमला ने चादर बदलने की बात कही। इस पर कर्मचारी ने अनसुनी कर दी।
विमला का आरोप है कि ड्यूटी नर्स के पास गई तो उन्होंने भी अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया। एक वार्ड बॉय ने शराब के नशे में गालीगलौज की। अस्पताल कर्मियों की अभद्रता का वीडियो रजनी का पुत्र बनाने लगा। यह देखते ही स्टफ ने मोबाइल छीन लिया। अस्पताल स्टाफ की अभद्रता से परेशान रजनी बैड से उठकर इमरजेंसी गेट के सामने जमीन पर लेट गईं। इस पर हंगामा होने लगा। विमला राजपूत ने सीएमओ, पुलिस और डीएम को फोन कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता पहुंच गए। अधिकारियों को सूचना देने की भनक लगते ही कर्मियों ने राज तिवारी को मोबाइल वापस कर दिया। सीएमएस के काफी समझाने और समस्या दूर करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। सीएमएस ने बताया कि मरीज अथवा तीमारदारों से कोई विवाद होने कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे।
-
अस्पताल में निजी एंबुलेंस के घुसने पर रोक
- अस्पताल के गेट पर निजी एंबुलेंस का जमघट के साथ इमरजेंसी के सामने आए दिन घंटों खड़ी रहती हैं। सीएमएस ने निजी एंबुलेंस के घुसने घर रोक लगा दी। कहा कि न तो निजी एंबुलेंस आएगी और न ही अस्पताल का स्ट्रेचर बाहर जाएगा। निजी स्ट्रेचर भी अंदर नहीं आएगा। इसके लिए दो होमगार्ड और तीन निजी गार्ड मुस्तैद रहेंगे। यदि कोई जबरदस्ती करता है तो पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें