फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अनबोला निवासी विश्राम सिंह ने सोमवार को 23 वर्ष के पुत्र सोनू को किसी बात पर डांट दिया था। सोनू घर से नाराज होकर चला गया। उसने गांव के जगत सिंह के खेत में लगे चांदनी के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाया और उस पर लटक गया। देर रात तक सोनू के घर नहीं आने पर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव के बच्चे खेत पर गए वहां सोनू को फंदे पर लटका हुआ देखा। बच्चों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सोनू को फंदे पर लटका देखकर बेहाल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच के बाद शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई मोर सिंह, नीलू, दीपू व मोनू व मां सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें