फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक 11 व मनवर संगम पौने आठ घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रात में घने कोहरे के चलते ट्रेनों का समय नहीं सुधर रहा है। आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 व मनवर संगम एक्सप्रेस पौने आठ घंटे देरी से पहुंची। रामोत्सव के चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा पर यात्रियों की संख्या में खासी कमी रही। दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिली। हालांकि बर्फीली हवाओं से दिक्कत बनी रही।
विज्ञापन

आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल तक जाने वाली आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन का स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 2:40 बजे है। यह ट्रेन करीब 11 घंटे देरी से चलकर सोमवार दोपहर 1:47 बजे कानपुर की ओर रवाना हुई। यही नहीं भिवानी से कानपुर जाने वाली दैनिक मनवर संगम एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे आती थी। मगर घने कोहरा के चलते यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को यात्री न होने की वजह से पांच बसों को निरस्त करना पड़ा।
सुबह 10 बजे आसमान से बादल हटने पर धूप निकल आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बर्फीली हवाएं चलने से लोग धूप का अधिक लुत्फ नहीं उठा सके। कुछ लोग दीवारों के सहारे हवा से बचाव करके धूप सेंकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें