फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कल्पवासी वृद्धा की गंगा तट पर मौत

Tue, 20 Jan 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमृतपुर क्षेत्र के गांव बेचेपट्टी निवासी सुशीला देवी(67) पांचालघाट गंगा तट पर बरगदियाघाट क्षेत्र के महंत विष्णुदास आश्रम में रहकर कल्पवास कर रही थीं। सोमवार शाम उन्होंने भोजन बनाकर दामाद को खिलाया। इसके बाद आरती में शामिल हुईं। रात आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मेला स्थित अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया गया। डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उनके पुत्र पंकज तिवारी व सतीश चंद्र तिवारी शव लेकर चले गए। वह पिछले पांच वर्ष से पांचालघाट गंगा तट पर माघ में एक माह कल्पवास करने आ रही थीं।(संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें