फर्रुखाबाद। हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकदीन भुर्जी ने नगर पंचायत नवाबगंज के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अमित कुमार भुर्ती को प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनोनयन पत्र में उन्हें मोर्चा को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। अमित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के लिए जिस आशा से उन्हें यह दायित्व दिया है। उसे वह पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।