फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: क्यूआर कोड स्कैन कर डेटा भेजते थे अमेरिका, युवक व पांच किशोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर अमेरिकी कंपनी को उनका डेटा भेजने के मामले में पुलिस ने एक युवक व पांच नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपी ग्रामीणों का क्यूआर कोड स्कैन कर उनकी जानकारियां वेबसाइट को भेजते थे, जिसके बदले में उन्हें 24 घंटे में छह रुपये मिलते थे।
विज्ञापन


एसपी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने मोबाइल हैक करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि उनका व नवाबगंज निवासी चालक मनोज कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लोग गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहे हैं। पुलिस ने गांव सोना जानकीपुर निवासी रितेश व पांच नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि अमेरिका की वाहो वेबसाइट पर एक व्यक्ति के व्हाट्सएप अकाउंट को 24 घंटे के लिए हैक करने पर छह रुपये प्रतिदिन के हिसाब से उनको मिलते थे।

इस लालच में गांव के कई लोगों के मोबाइल कुछ देर के लिए मांगकर उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर डेटा वेबसाइट पर भेज देते थे। आरोपी 50 से अधिक लोगों के अकाउंट हैक कर चुके थे। एसपी ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। डेटा चोरी व अन्य अवैध गतिविधियों को संचालित करने में इस वेबसाइट का उपयोग किया जाता है। वेबसाइट कंपनी पर क्या कार्रवाई की जा सकती है, इस बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

निजी खर्चों को पूरा करने के लिए बन बैठे अपराधी
आरोपियों ने बताया कि वे निजी खर्चों को पूरा करने के लिए लोगों का डेटा चुराने लगे थे। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह और उसके साथी गांव व आसपास की दुकानों में जाकर कुछ सामान खरीदते। भुगतान करने के नाम पर दुकानदार का मोबाइल क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए मांगते। इसके बाद एप के माध्यम से उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर वेबसाइट पर अपलोड कर देते थे। विगत तीन महीने से वह लोग इससे जुड़े थे। महीने में करीब पांच से सात हजार रुपये कमाए थे। दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर के आईपी एड्रेस पर वाहो प्रो वेबसाइट बनाई गई। इसके जरिये युवक और उसके साथियों को लोगों का व्हाट्सएप अकाउंट हैक करने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें