फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यातायात पुलिस पर वसूली का आरोप, हंगामा

Wed, 19 Jul 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा के सामने पहुंची डग्गामार बस का चालान काटने से गुस्साए डग्गामार वाहन संचालक एकत्रित होकर पहुंच गए। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने शुरू किए। यातायात पुलिस कर्मियों पर 20 हजार रुपये महीनादारी मांगने का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों में धक्का मुक्की भी हो गई। सूचना मिलते ही कादरीगेट थाना प्रभारी पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा के सामने पहुंची डग्गामार बस को देख तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने चालान काटने के लिए फोटो खींच लिया। इसका चालक और अन्य स्टाफ ने विरोध किया। बस स्टाफ की सूचना पर कई डग्गामार वाहन संचालक पहुंच गए। उन्होंने यातायात पुलिस कर्मियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। वह यातायात सिपाहियों पर 20 हजार रुपये महीनादारी मांगने का आरोप लगाने लगे। इस पर हंगामा शुरू हो गया। वीडियो बनाने और गलत आरोप लगाने की बात पर गुस्साए यातायात पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी हो गई।
सूचना मिलते ही कादरीगेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। डग्गामार संचालकों ने बताया कि बस पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मी चालान काटने पर आमादा हो गए। पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह जाते वक्त सवारियों को आवाज दे रहे थे। उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में चालान काटने के लिए चले कि यह लोग वीडियो बनाकर गलत आरोप लगाने लगे। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

यातायात उपनिरीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि डग्गामार बसें रोडवेज के सामने पेट्रोल पंप पर खिड़की बंद करके डीजल भरवाने आ सकती हैं। आरोप तो किसी पर भी लगाए जा सकते हैं। मगर जो वहां लोगों की ओर से बात कही जा रही थी, वह निराधार है। वह किसी कीमत पर अवैध वाहनों को चलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें