फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाबू पर भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Sat, 15 Apr 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक चर्चित बाबू की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। शिकायत करने वालों ने पेंशन के नाम पर वसूली किए जाने के आरोप लगाए हैं। डीएम ने बीएसए को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरूप व अनोखेलाल ने शिकायत की है कि बीएसए कार्यालय में तैनात एक चर्चित बाबू ने उन लोगों से पेंशन भुगतान के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की। न देने पर अभी तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिला है। पत्र में चर्चित बाबू पर महिला शिक्षकों से भी अभद्रता किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जिलाधिकारी से बाबू की हुई शिकायत का पत्र मिला है। पत्र पर रामस्वरूप व अनोखेलाल के हस्ताक्षर हैं। इन दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों की खोजबीन करवा कर इनसे मामले की जानकारी की जाएगी। यह भी लग रहा है कि डीएम से झूठी शिकायत की गई है, क्योंकि पत्र पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के मोबाइल नंबर नहीं लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें