फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी से मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गुरुवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 16 वर्ष की पुत्री चचेरी बहन के साथ 22 अक्तूबर को गांव के मंदिर में दीपक जलाने के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के दो युवकों ने पुत्री को रास्ते में पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। चचेरी बहन के शोर मचाने पर दोनों युवक वहां से भाग गए। इस मामले में युवकों के घर पर उलाहना दिया। परिजन गाली-गलौज कर मारपीट करने पर अमादा हो गए। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसपी ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें