फर्रुखाबाद। जिले में भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार, 5 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। इस आदेश के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।