फर्रुखाबाद। अलीगढ़ एसओजी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दो युवकों को पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद टीम दोनों युवकों को साथ लेकर चली गई।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी आशीष यादव व अनमोल यादव की तलाश में रविवार को जनपद अलीगढ़ की एसओजी ने दबिश दी। एसओजी ने गांव में कई स्थानों पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। उनसे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की। इसके बाद उनके मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन की। टीम दोनों को पकड़कर साथ लेकर चली गई। परिजन तलाशते हुए थाने में पहुंचे। वहां पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस लाइन स्थित एसओजी कार्यालय में गए। वहां पता चला कि दोनों को जनपद अलीगढ़ की एसओजी ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पकड़ कर ले गई है। (संवाद)