राजेपुर। कस्बा स्थित रामलीला मैदान में रविवार को दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 800 मीटर दौड़ में अखंड प्रताप सिंह ने बाजी मारी। वॉलीबॉल में बालाजी क्लब ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
राजपुर रामलीला मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में अखंड प्रताप, 400 मीटर दौड़ में सौरभ यादव, 200 मीटर दौड़ में दीपक यादव, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जाह्नवी, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में राधा प्रथम स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग बालिका लंबी कूद में भी राधा कुमारी ने बाजी मारी। वाॅलीबॉल का फाइनल मुकाबला बालाजी क्लब और राजेपुर क्लब के बीच हुआ। बालाजी क्लब ने जीत हासिल करते हुए ट्राफी जीती। ब्लॉक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक केपी सिंह, विवेक सिंह, प्रधान प्रदीप गुप्ता व संजय गुप्ता मौजूद रहे।