फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आगरा के सिपाही को कार में रंगरलियां मनाते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आगरा के सिपाही को सीओ सिटी ने कार में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। सीओ ने दोनों को फतेहगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनाें से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जनपद ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सिपाही जिला आगरा के फतेहपुर सीकरी थाने में तैनात है। सिपाही गुरुवार को बड़े चौराहे पर जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के एक मोहल्ला निवासी युवती को कार में बैठाकर रंगरलियां मना रहा था। इसकी भनक सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह को लग गई। मौके पर पहुंचे सीओ ने सिपाही व युवती को पकड़ लिया कोतवाली से सिपाही व दरोगा बुलाकर दोनों को हवाले कर दिया।
सिपाही ने बताया कि युवती उसकी रिश्तेदार है। वह कार में युवती से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सीओ सिटी ने पकड़ लिया। युवती से कई बार पुलिस ने पता जानने का प्रयास किया, लेकिन वह हर बार गुमराह करती रही। प्रभारी कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि सीओ सिटी ने युवक व युवती को पकड़ा है। इस मामले में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें