फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बच्चों को घर से निकाल चौकीदार ने लगाई फांसी

विज्ञापन
कमालगंज के मोहल्ला इंदिरा नगर में रत्नेश के घर जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। मारपीट कर पत्नी व बच्चों को घर से निकालने के बाद सोमवार रात में चौकीदार ने जंगले में फंदा लगाकर आत्महत्या र ली। शव पूरी रात फंदे से लटका रहा। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

हरदोई थाना अरबल के गांव निरौथे निवासी रत्नेश कुमार (35) कस्बा के मोहल्ला इंदिरा नगर में पत्नी रीना देवी व बच्चों के साथ किराए के मकान पर रहता था।
वह कस्बा के एक गेस्ट हाउस में चौकीदार था। मंगलवार रात रत्नेश का पत्नी रीना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसने मारपीट कर पत्नी व बच्चों को घर से निकाल दिया था।
इसके बाद रत्नेश ने घर में जीने के पास जंगले से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। रात करीब 10 बजे रीना बच्चों के साथ घर पहुंची तो पति का शव लटका मिला।
रीना ने इसकी सूचना मां मिथलेश कुमारी व पिता हाकिम सिंह को दी। रत्नेश के दो पुत्र अजय, विजय व पुत्री सीता है।
बुधवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें