फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा तट पर सफाई कर बनारस की तर्ज पर की महाआरती

Sat, 24 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पांचालघाट गंगातट पर आरती करते आचार्य। - फोटो : पांचालघाट गंगातट पर आरती करते आचार्य।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा नमामि गंंगे की ओर से शनिवार को पांचालघाट गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। रानी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत भाजपा नमामि गंगे की टीम पांचालघाट पहुंची। वहां सबसे पहले गंगा तट पर सफाई अभियान चलाया गया। जिला संयोजक रवि मिश्र ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा के तट पर सभी संकल्प लें कि अहिल्याबाई होल्कर के बताए मार्ग पर चलेंगे। आचार्य डाॅ. प्रदीप नारायण शुक्ल ने बटुकों के साथ बनारस की तर्ज पर गंगा महाआरती की। गंगा प्रदूषण निवारण समिति के बृजकिशोर मिश्र, डॉ.रजनी सरीन, शिवांग रस्तोगी ने विचार रखे। आदित्य दीक्षित, हिमांशू गुप्ता, अभिषेक बाजपेई, अजय दीक्षित, सुनील गुप्ता, विकास पांडेय, बबिता पाठक, प्रभाकर राजपूत, रमला राठौर, डीएस राठौर, राजकुमार वर्मा, प्रबल त्रिपाठी, प्रभात अवस्थी, रवि बाजपेई रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें