फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मां से कहासुनी के बाद नाराज युवती 70 फीट गहरे कुएं में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। शृंगीरामपुर निवासी सुनीता (28) की सोमवार दोपहर मां राममुखी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज सुनीता ने घर से करीब स्थित 70 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मां को कुएं के पास सुनीता की चप्पलें देखीं, उसमें पुत्री के होने की जानकारी हुई। राममुखी ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार मौके पर पहुंचे। पड़ोसी गोकरननाथ मिश्रा, छुन्नू दीक्षित कमर में रस्सा बांध कर कुएं में उतरे, लेकिन अंदर गैस होने के कारण लौट आए।
विज्ञापन

हैंडपंपों से पानी भरकर डालने के बाद मुनेश कुमार रस्सा बांध कुएं में उतरा और युवती को बाहर निकाला। अधिक गहराई होने के कारण सुनीता के गंभीर चोटें आई। हालत गंभीर होने पर मां राममुखी व भाई पंकज उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां उसका इलाज किया गया। (संवाद)ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें