फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी बरौन में डॉक्टरों के अग्रिम में हस्ताक्षर, मौके से गायब

Tue, 27 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएचसी बरौन का सोमवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया तो डॉक्टरों सहित 14 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डॉक्टरों ने तो एडवांस में 27 जून तक के हस्ताक्षर कर रखे थे। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मनमानी ड्यूटी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां अधिकांश कर्मचारी गायब मिले। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर देखा तो डॉ.अफसा रईस, डॉ.निर्दोश कुमार, डॉ.सुनीत रंजन, स्टाफ नर्स अंजली के 27 जून तक के हस्ताक्षर थे। जबकि स्टाफ नर्स प्रतिभा तीन दिन से, अर्चना चौहान के अलावा सौरभ कुमार, एएनएम खुशबू, बीपीएम पारुल सिंह दो दिन से गायब थीं। सौरभ सिंह, नीलेश, हेमंत कुमार, नैना श्रीवास्तव, रंजना दीक्षित भी गैरहाजिर मिलीं। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टरों सहित सभी गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब मिलने के बाद इनका वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें