फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की फूड सेफ्टी वैन से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। चटनी में रंग व खोया में स्टार्च की मिलावट से पांच नमूने फेल हो गए। इस पर खाद्य कारोबारियों को चेतावनी देते हुए मिलावटी पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई।
फूड सेफ्टी वैन से गुलाब सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.शैलेंद्र रावत, बिजेंद्र कुमार ने गांव महरूपुर बीजल व बघार स्थित 16 दुकानों से 27 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों की फूड सेफ्टी वैन की प्रयोगशाला में जांच की गई तो लौज, खोया व लौंज (मिल्क) में स्टार्च, चटनी में रंग की मिलावट होने से पांच नमूने फेल हो गए। इससे इन खाद्य पदार्थोँ की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके साथ ही लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान, इससे होने वाले नुकसान व सुरक्षित भोजन व स्वच्छता आदि के बारे में जागरूक किया गया।