फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एडीएम ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत निबिया में तालाब व खाद के गड्ढों पर कुछ ग्रामीणों ने घूरा, उपला लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। इसकी जिलाधिकारी से शिकायत की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम यदुवंश कुमार, क्षेत्राधिकारी रविंद्र नाथ राय व राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। राजस्व निरीक्षक मान सिंह राजपूत, लेखपाल उत्कर्ष दुबे, श्याम बाबू, आशीष यादव ने तालाब की भूमि व खाद के गड्ढों की पैमाइश की। इसके बाद ग्रामीणों का अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। एडीएम ने ग्रामीणों को चिह्नित भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष राजेपुर सत्य प्रकाश, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें