फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क पर नमाज पढ़ने पर होगी कार्रवाई

Wed, 19 Apr 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ईद के त्योहार के उपलक्ष्य में थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील को गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सड़क पर नमाज अदा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 5 बजे थाना परिसर में पीस कमेटी का आयोजन प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ईद के त्योहार को भाईचारे व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। अलविदा जुमा के दौरान अगर सड़क पर कोई नमाज अदा करते मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। नगला खेमरैंगाई, भटपुरा, गांधी नगर, महमदपुर अचला, राजेपुर सरायमेदा, गौसपुर, नगला दाऊद, शेखपुर, ईशापुर आदि गांव में स्थित मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें