कमालगंज। बारावफात जुलूस को लेकर थाना परिसर में एसडीएम व सीओ ने पीस कमेटी की बैठक की। निर्देश दिए कि डीजे की आवाज अधिक न हो। स्टंट करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ संजय वर्मा व इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में शनिवार दोपहर थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक हुई। सीओ ने बताया कि चार सितंबर को चांद दिखा तो पांच को जुलूस निकाला जाएगा। मौलाना मुबीन नूरी ने कहा कि यदि पांच को चांद दिखा तो जुलूस सात सितंबर को जुलूस निकाला जाएगा। सीओ ने कहा कि जुलूस में जो भी डीजे गाड़ियां होगीं, उनकी सूची पहले ही थाने में जमा कर दें। डीजे की आवाज कम रहे, गाने न बजाएं जाएं केवल माइक से ही बोला जाए। छह सितंबर को गणेश विसर्जन कार्यक्रम है। बैठक में बसीम फारूकी, इमाम जुनैल, तरीक, सलमान, आरिफ, इजाजत मंसूरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)