अमृतपुर। अनुदानित जूनियर हाईस्कूल में एमडीएम में बनी तहरीर बच्चों ने नहीं खाई। उसको कूड़े में फिकवा दिया गया। इसकी जानकारी पर एसडीएम के निर्देश पर बीईओ अनूप कुमार सिंह नेे प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
दयानंद जूनियर हाईस्कूल करनपुर दत्त अनुदानित विद्यालय हैं। इसमें बच्चों के लिए एमडीएम के तहत शनिवार को दाल चावल के स्थान पर तहरी बनवाई गई।
जिसे बच्चों ने नहीं खाया। बताया गया कि तहरी अच्छी नहीं बनी थी। प्रधानाध्यापक ने उसको कूड़े में फिकवा दिया।
कूड़े में पड़ी तहरी का वीडियो बनाकर किसी ने एसडीएम को भेज दिया। एसडीएम पदम सिंह ने बीईओ अनूप कुमार सिंह को जांच के आदेश दिए।
प्रधानाध्यापक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि तहरी बनती छोड़कर रसोइया दूसरा काम करने लगी। इससे तहरीर जल गई थी। दोबारा से तहरी बनवाकर बच्चों को खाने के लिए दी गई।