फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसीएमओ को दो एएनएम मिलीं गायब, कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसीएमओ ने शुक्रवार को नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों एएनएम गायब मिलीं। उन्होंने एएनएम का वेतन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदारों की विशेष कृपा पर सीएचओ व एएनएम मनमानी ड्यूटी कर रही हैं। इनका स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने व आने का समय निर्धारित नहीं है। गुरुवार को एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने निरीक्षण किया। राजेपुर क्षेत्र के गांव गांधी में हेल्थ वेलनेस सेंटर में ताला लगा मिला था।
शुक्रवार को उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहबगंज का निरीक्षण किया। यहां दोनों एएनएम गायब थीं। कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढि़या में उपकेंद्र का काम ठप है। वहां आशा भी मौजूद नहीं मिली। एसीएमओ ने बताया कि गंगा की बाढ़ की वजह से कांशीराम कालोनी सब सेंटर में ढाई माह से काम बंद था। अब यहां काम चालू कराया जाएगा। पीएचसी साहबगंज में स्टाॅफ नर्स का काम ठीक न मिलने से चेतावनी दी गई। गैरहाजिर दो एएनएम का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी सभी गांवों में समाप्त हो चुका है। इससे बाढ़ प्रभावित 43 गांवों में मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें