फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आरोपी बाहर, अवसाद में दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमानत मिलने के बाद से दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित छात्रा के घर के चक्कर लगाता रहा। परिजनों ने छात्रा के बाहर निकलने पर रोक लगा दी। इससे अवसाद में चल रही छात्रा फंदा लगाकर जान दे दी। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह फंदे से दम घुटना बताई गई है। इसके अलावा उसके कंधे, हाथ और चेहरे पर भी चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की 13 वर्ष की पुत्री कक्षा सात की छात्रा थी। आरोप है कि छात्रा को गांव हथियापुर निवासी शादाब पिता और भाई की मदद से अगस्त 2022 में जबरन साथ लेकर चला गया था। इसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शादाब, उसके भाई वसीम, पिता वसीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।



विवेचक ने शादाब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वसीम व वसीर का नाम विवेचना से निकाल दिया था। मार्च में शादाब जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आ गया। बताया जाता है कि जमानत पर छूटने के बाद से शादाब छात्रा के घर के आसपास चक्कर लगाता था। इससे परिजनों ने छात्रा के निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। इसी बात से वह अवसाद में थी।
विज्ञापन


मंगलवार रात छात्रा भाई-बहन के साथ कमरे में सो रही थी। रात को लगभग दस बजे छात्रा शौच करने की बात कहकर कमरे से बाहर आई। शौचालय के गेट में दुपट्टे से फंदा लगाकर लटक गई। खटर-पटर की आवाज सुनकर भाई बहन बाहर आए। छात्रा को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।



जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मां की वर्ष 2012 में किडनी खराब होने से मौत हो गई थी। पिता ने साली से शादी कर ली थी। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके कंधे, चेहरे, हाथ में पांच चोटों के निशान पाए गए। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। हर पहलु पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें