फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व पूर्ति निरीक्षक व पुत्र पर जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पूर्व पूर्ति निरीक्षक व पुत्र के खिलाफ जान से मारने की धमकी व साढ़े नौ बीघा बाजरा की फसल नष्ट करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। भाई ने दोनों से जान माल का खतरा होने की आशंका जाहिर की है। गाली-गलौज का ऑडियो भी पुलिस को सुपुर्द किया है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी प्रभाष चंद्र दीक्षित फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर में रह रहे हैं। उन्होंने कोतवाली में मोहल्ला नवदिया निवासी पूर्व पूर्ति निरीक्षक भाई सुभाष चंद्र दीक्षित व भतीजे आशीष दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि भाई सतीश चंद्र दीक्षित का कोई वारिस नहीं था। उनके हिस्से की जमीन पर वह काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें बाजरे की फसल लगी थी। तीन अगस्त को सुभाष चंद्र सहित अन्य लोगों ने फसल को जुतवाकर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर सुभाष चंद्र ने जान से मारने की धमकी दी। भतीजा आशीष 11 अक्तूबर 2019 को तमंचा तान कर जान से मारने की प्रयास कर चुका है। यह प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। तीन जुलाई को आशीष ने मोबाइल पर फोन करके गाली-गलौज कर धमकी दी।
11 अगस्त को वहां आकर निपटने की बात कही। प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर अपराध कमलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें