फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मजदूर के घर चोरी के आरोपी को भेजा जेल

Wed, 07 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। मजदूर के घर से ताला तोड़कर सामान व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी सोरन जाटव सात माह पहले गुजरात में पत्नी व बच्चों को लेकर मजदूरी करने चला गया था। गांव के मकान में ताला पड़ा हुआ था। पांच जून की सोरन वापस आया तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर से सिलिंडर, जेवर व नगदी चोरी हो चुकी थी।
गांव वालों से जानकारी करने के बाद सोरन ने गांव के उपेंद्र जाटव के खिलाफ चोरी करने की तहरीर दी। पुलिस ने उपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसको पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उपेंद्र की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने उपेंद्र को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें