फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 15 Mar 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक दिल्ली से चला आया। युवती ने युवक के घर जाकर हंगामा किया। पुलिस युवक को पकड़कर ले आई। युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक 15 वर्ष से दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। तीन वर्ष पहले युवक का दिल्ली की एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ समय पहले युवक दिल्ली से वापस आ गया।
युवक की जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद के एक गांव निवासी युवती से 10 मार्च को शादी हो गई। इसके बाद से युवक ने दिल्ली की युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। गुरुवार को युवती दिल्ली से युवक के घर पहुंच गई। युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें