फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नवविवाहिता की मौत पर हत्या का आरोप, मारपीट

Mon, 17 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ढाई माह पूर्व हुई शादी के बाद नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों को शव मकान के बाहर मिला। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस को आता देख ससुरालीजन घर से फरार हो गए। सीओ सिटी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। भाई की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रोहित सक्सेना ने अपनी बहन राखी (22) का दो मई 2023 को एक सामाजिक संस्था की ओर से पांचाल घाट नारायण आश्रम में हुए दहेज रहित समारोह में माधौपुर गंगा दरवाजा निवासी गोलू सक्सेना के साथ शादी की थी। शनिवार रात राखी के ससुर राजकुमार ने हालत खराब होने की बात कही।
राखी के मायके वाले रात 12 बजे ससुराल पहुंचे तो शव मकान के बाहर रखा मिला। इस पर वह आग बबूला हो गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। इस पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस को आता देख ससुरालीजन घर से फरार हो गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सीओ सिटी प्रदीप सिंह भी फारेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया। भाई रोहित ने तहरीर देकर पति गोलू सक्सेना, ससुर राजकुमार, देवर छोटू, ननद काजल और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
उन्होंने दहेज में बाइक, सोने की चेन मांगने का आरोप लगाया। ससुरालियों ने कई बार राखी को पीटा भी था। राखी पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। रोहित, रूबी, धीरज, विकास व आकाश हैं। मां सिया देवी रोकर बेहाल थी।


मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दे दी। फिर भी पुलिस ने मुकदमा लिखने से आनाकानी की। इसके बाद रविवार सुबह कई महिलाएं थाने पहुंच गईं। वहीं दहाड़ें मारकर रोने लगीं। पुलिस कर्मियों ने इन्कार किया, मगर वह रोती रहीं। इससे गुस्साए एक दरोगा और सिपाही ने महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। इस पर मृतका का बहनोई वीडियो बनाने लगा। गुस्साए पुलिस कर्मियों ने मोबाइल छीनकर धक्का देकर महिलाओं को गेट से बाहर कर दिया। करीब एक घंटे तक महिलाएं बाहर ही रोती बिलखती रहीं। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने मामला शांत किया।

पुलिस ने राखी के शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इससे विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। शरीर पर खरोंच के तीन निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें