फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व फायर करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट कर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला पर फायर कर दिया। गोली दीवार में लगने से महिला बाल- बाल बच गई। थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 18 जनवरी को घर के अंदर काम कर रही थी। ससुर दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के दबंग लोग आए और ससुर से गाली गलौज करने लगे। शोर सुनकर बाहर आई महिला ने विरोध जताया। इस पर दबंग लाठी- डंडे लेकर घर के अंदर घुस आए और महिला से मारपीट कर छेड़छाड़ करने लगे।
महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने ललकारा। इस पर दबंगों ने महिला के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। महिला बाल- बाल बच गई और गोली दीवार में लगी। दबंग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

थाने में दबंगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को महिला प्रार्थना पत्र लेकर एसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंची। अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर गए हुए थे। ऐसे में महिला ने प्रार्थना पत्र शिकायत प्रकोष्ठ के पुलिस कर्मियों को दे दिया।
किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट का आरोप
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे खेत पर शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के एक युवक ने किशोरी को पकड़कर उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पीटा भी। किशोरी की मां ने युवक सहित चार परिजनों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।(संवाद)
रुपये मांगने पर जान से मारने की दी धमकी
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के चिक वाली गली निवासी वंदना देवी ने तीन वर्ष पहले मोहल्ले के एक युवक को 45 हजार रुपये उधार दिए थे। वंदना देवी ने युवक से रुपये वापस मांगे तो युवक ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। वंदना देवी ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें